फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र में मवाना रोड पर रविवार रात कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई। आरोपी चालक को कार समेत पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन

इंचौली के मेन मार्केट जामा मस्जिद निवासी समर उल इस्लाम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि रविवार रात उसके पिता जफर उल इस्लाम रोजेट मैरिज हॉल से स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी मवाना की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने इंचौली कट के सामने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। उसके पिता गंभीर घायल हो गए। समर उल इस्लाम अपने चाचा के अजहर के साथ पीछे से आ रहे थे। उन्होंने अपने पिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें