फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को वोटिंग के प्रति किया जागरूक

Tue, 27 Jan 2026 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कॉलेज के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष स्थापित किया गया है, जिसमें 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरवाया गया।मनोविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. वंदना शर्मा ने छात्राओं को वोट बनवाने की प्रक्रिया और मतदान से संबंधित अपने अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे एक वोट देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शिविर में 29 छात्राओं ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए फॉर्म भरे। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी सहित नोडल अधिकारी डॉ. एकता चौधरी, डॉ. मीनू शर्मा, डॉ. नेहा सिंह, निखत उमैरा, डॉ. मोनिका और तान्या का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें