फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठंड के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल दो दिन बंद रहेंगे

Sun, 21 Dec 2025 07:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। शीतलहर और कोहरे के कारण जिला प्रशासन ने मेरठ में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों में 22 और 23 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई और मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों व संस्कृत माध्यमिक स्कूलों में कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों का दो दिन का अवकाश रहेगा। कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चलेंगी। इस अवधि में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालयों में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे। 24 दिसंबर को विद्यालय यथावत खुलेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें