फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बोर्ड रिकॉर्ड में नाम गलत होने पर ठीक कराए विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कुछ प्रधानाचार्यों ने बताया है कि उनके विद्यालय का नाम अंग्रेजी या हिंदी वर्तनी में अशुद्ध अंकित हो गया है, जिसे ठीक कराने का अनुरोध किया गया है। पिछले वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षाफल घोषित होने के बाद विद्यालय के नाम शुद्ध कराए जाते थे। इससे सादे प्रमाणपत्र सह अंकपत्रों का अपव्यय, अनावश्यक समय की बर्बादी व विद्यार्थियों को परेशानी होती थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार परीक्षा परिणाम से पहले ही स्कूलों के गलत नाम ठीक करने के निर्देश दिए हैं। गलत नाम वाले विद्यालय एक सप्ताह के अंदर आवश्यक दस्तावेजों के साथ परिषद कार्यालय में नाम सुधारने के लिए आवेदन करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें