फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नहर पटरी पर स्कूल की वैन खाई में पलटी, चार छात्र घायल

Tue, 10 Sep 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
शामली के कैराना रोड  पर खाई में पलटी सिल्वर बेंल्स स्कूल की कार को निकालती जेसीबी  । संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी यमुना नहर पटरी से जा रही सिल्वर बेल्स स्कूल की वैन खाई में पलट गई। हादसे में चार छात्र घायल हुए, जिन्हें निजी चिकित्सकों के यहां उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को सिल्वर बेल्स स्कूल वैन छुट्टी के बाद 12 छात्राें को लेकर कैराना मार्ग से पूर्वी यमुना नहर पटरी होते हुए झिंझाना मार्ग की तरफ जा रही थी। बीच रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली साइड में खड़ी थी। चालक इरशाद ने ट्रैक्टर-ट्राली से बचने के लिए वैन को उसके बराबर से निकालने लगा तो किनारे पर पेड़ की जड़ दिखाई नहीं दी और वैन का पहिया उस पर चढ़ने से फट गया। इस दौरान वैन असंतुलित होकर खाई में गिरकर पलट गई।
वैन पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग और स्कूल का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा और वैन को सीधा कर उसमें फंसे सभी बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर कई अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे में कक्षा चार के अनिरुद्ध व अभि और अन्य दो छात्र घायल हुए। दो छात्रों को हल्की चोट लगी जबकि दो को गुम चोट आई। चारों छात्रों काे निजी चिकित्सकों के यहां उपचार दिलाकर घर भेज दिया। हादसे की सूचना पर सीओ सिटी श्याम सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य अतुल बंसल का कहना है कि वैन के खाई में गिरने से चार बच्चों को हल्की चोट आई है, जो उपचार के बाद घर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें