फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की दोस्ती, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अब धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग की छात्रा से दोस्ती, दुष्कर्म और फिर दी धमकी
विज्ञापन

मेरठ। नर्सिंग की छात्रा से दोस्ती, दुष्कर्म और फिर धमकी देने का मामला बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। छात्रा ने एसपी क्राइम को घटना की जानकारी दी।
बिजनौर की एक युवती परतापुर बाईपास स्थित कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। कॉलेज में ही पढ़ने वाले छात्र से उसकी दोस्ती हो गई। छात्रा ने आरोप लगाया कि सहपाठी छात्र ने एक दिन कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। इसके बाद आरोपी वीडियो क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। छात्रा ने विरोध किया तो शादी करने का झांसा दिया। शादी करने का छात्रा ने दबाव बनाया, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी क्राइम रामअर्ज ने परतापुर इंस्पेक्टर को फोन कर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें