फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीपों से सजाया स्कूल

विज्ञापन
दशमेश स्कूल में दिवाली पर्व पर छात्रों द्वारा बनाई गई रंगोली (स्रोत संस्थान) । बहसूमा
विज्ञापन
बहसूमा। दशमेश पब्लिक स्कूल में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परिसर को रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीपों से सजाया गया, जहां विद्यार्थियों ने सुंदर रंगोलियां, दिए और शुभकामना कार्ड तैयार किए। गुनिका, रुमान, सीरत, समृद्धि, ज़ैनब, नमरा, अलीश, अनुषा, खुशी, मानवी, पूर्वी, आयुषी व साक्षी सहित अन्य बच्चों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता, प्रिंसिपल आमिर खान, कोऑर्डिनेटर स्वाति अरोड़ा और शिक्षकों (हर्षिका, कोमल, गुरविंदर, मौनिका, अनुगामनी, चरनजीत व ज्योति) का विशेष सहयोग रहा। डॉ. सिम्मी सहोता ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें