मेरठ। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के दूसरे दिन देवनागरी इंटर कॉलेज के स्वयंसेवकों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय शोभापुर नगर क्षेत्र में सेवा कार्य किया। उन्होंने विद्यालय परिसर की सफाई की। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज माधवपुरम की कार्यवाहक प्रधानाचार्य दीपा शर्मा, सोनवीर सिंह सोलंकी और कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि स्वयंसेवक स्वच्छता के साथ ही समाजसेवा की अन्य गतिविधियों में सक्रिय रहें। वहीं, मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में संदेश दिया गया कि बेटियां शिक्षित होंगी तो पूरे समाज का शैक्षिक स्तर ऊंचा होगा। दूसरे सत्र में मुख्य वक्ता सोनवीर सिंह सोलंकी ने योग और प्राणायाम के लाभ बताए। स्वयंसेवक दानिश सहित अन्य ने सभी को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हिमांशु, हर्षित, सौरभ, केशव सैनी, मोनिष, आकाश कुमार राय, विपिन कुमार, बादल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद