फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई कर्मचारियों की वित्तमंत्री से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे में एक माह से स्टेट बैंक में मैनेजर न होने के कारण ग्राहकों को परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कर्मचारी मनमानी करते हैं जिससे कई बाद विवाद हो चुका है। उपभोक्ताओं के मुताबिक जोनल ऑफिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब वित्तमंत्री से शिकायत की गई है। लोगों का आरोप है कि बैंक कर्मचारियों का ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं है। बैंक में आए दिन सर्वर डाउन बताते हैं। जिससे ग्राहकों को लेनदेन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। क्रेडिट कार्ड का कार्य भी नहीं किया जाता है। कर्मचारियों की मनमानी का विरोध करने पर अभद्रता की जाती है। बैंक मैनेजर छुट्टियों पर होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं है। जोनल ऑफिस में भी शिकायत पर संज्ञान नहीं होता। उपभोक्ताओं ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से पत्र के माध्यम से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें