बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष सैय्यद आरिफ अली एडवोकेट को बधाई देते अधिवक्तागण।
- फोटो : SARDANA
सरधना। सरधना बार एसोसिएशन का मंगलवार को चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। जिसमें एल्डर कमेटी के अध्यक्ष सुखमाल चंद जैन की देखरेख में चुनाव हुआ। अध्यक्ष पद पर सैयद आरिफ अली एडवोकेट व राकेश त्यागी के बीच मुकाबला था, जिसमें 13 वोट के अंतर से आरिफ अली एडवोकेट ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी राकेश त्यागी को हराया। जिसमेें सैय्यद आरिफ अली को 65 व राकेश त्यागी को 52 वोट मिले। सचिव पद पर इनाम अली व सुदेशपाल के बीच चुनाव हुआ। जिसमें इनाम अली को 64 व सुदेशपाल को 55 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर ब्रजपाल शर्मा व राजेश के बीच मुकाबले में ब्रजपाल शर्मा को 77 व राजेश को 39 वोट मिले जिसमें ब्रजपाल शर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।