फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का आखिरी सोमवार आज: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भगवान आशूतोष की अर्चना कर अर्पित किया जल

Mon, 28 Aug 2023 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

श्रावण के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
सावन सोमवार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के पुरा महादेव मंदिर में श्रावण के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। सुरक्षा के लिए मंदिर में पुलिस तैनात रही और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। इसके अलावा नगर और देहात के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

विज्ञापन


पुरा महादेव मंदिर में सोमवार को सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। भीड़ अधिक होने के कारण श्रद्धालुओं को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा।

श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का भांग, धतुरा, शहद, दूध, दही, चंदन और जल से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और परिवार में सुख शांति की कामना की। मंदिर के पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि श्रावण का अंतिम सोमवार होने के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में पुलिस तैनात रही। पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने दुकानों पर खरीदारी भी की। इसके अलावा नगर के बाबा जानकीदास मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बागेश्वर मंदिर, पक्काघाट मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। बाबा जानकीदास मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सोमवार को सुबह पांच बजे से ही मंदिर में श्रद्धालु आने शुरु हो गए थे।
विज्ञापन

सहारनपुर में श्रावण मास के अंतिम सोमवार को महानगर के शिव मंदिरों और जनपद के सभी शिवालयों  में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सावन मास इस बार अधिक मास के कारण इस वर्ष सावन के 8 सोमवार आए हैं।
 
आठवें  और अंतिम सोमवार को आज श्रद्धालुओं की भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना और अभिषेक के लिए मंदिरों में भीड़ उमर रही है। महानगर के पातालेश्वर महादेव मंदिर, भूतेश्वर महादेव मंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव शिवालय आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया साथ ही शिवालयों  में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें