सट्टा पर्ची के साथ युवक गिरफ्तार
हस्तिनापुर। क्षेत्र में सट्टे का कारोबार फल-फूल रहा है। थाना पुलिस ने सट्टे का काम करने वाले एक व्यक्ति को मौके से नगदी सहित सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव लतीफपुर में सट्टे का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को थाना पुलिस ने छापामारी करते हुए गिरफ्तार किया है लतीफपुर निवासी संजय पुत्र तीरथ सिंह को थाना पुलिस ने छापामारी अभियान के दौरान सट्टे का काम करते हुए गिरफ्तार किया जिसके पास से थाना पुलिस को 385 रुपये की नगदी व सट्टा लिखी हुई एक पर्ची प्राप्त हुई। थाना प्रभारी का कहना है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर सट्टे का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। गैर कानूनी कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद