फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 

Mon, 13 Aug 2018 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जिला शतरंज संघ ने रविवार को केएल निष्ठा चेस एकेडमी पांडवनगर में ओपन रैपिड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 70 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 24 अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुकाबले में कक्षा एक में पढ़ने वाली निष्ठा त्यागी ने 1292 रेटिड खिलाड़ी अर्पित रस्तोगी को, डीएमए के उज्जवल चौहान ने 1048 रेटिड खिलाड़ी प्रशांत को हराया। प्रतियोगिता में ऋतुराज सिंह प्रथम, नरेंद्र सिरोही द्वितीय, नारायण तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा वैभव शर्मा, अखिल चौधरी, कशिश वत्स, जुल्फीकार अहमद, गजनफर अली, दिव्यांशु शर्मा, सौरभ पोडवाल ने भी जीत दर्ज की। विशेष पुरस्कार निष्ठा त्यागी, आकाश शर्मा, उज्जवल चौहान, आशीष राजवाल व अनुवंश को दिया गया। विजेताओं को जिला शतरंज संघ के सचिव डॉ. विनीत त्यागी, विवेक त्यागी, शोभित जैन, प्रीति ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें