फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना स्टाइकर्स ने केसरी क्लब पर दो विकेट से जीत दर्ज की

विज्ञापन
मोहल्ला मंडी चमारान में भाकियू किसान सभा की बैठक का आयोजन हुआ। संगठन
विज्ञापन
सरधना। नगर के संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे एसपीएल सीजन-4 में बुधवार को केसरी क्लब व सरधना स्टाइकर्स के बीच मैच खेला गया। इसमें सरधना स्टाइकर्स ने केसरी क्लब पर दो विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

केसरी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 130 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें सचिन ने 26 गेंद का सामना करते हुए 34 रन का योगदान दिया। जबकि अमर ने 18 गेंद पर 24 रन का योगदान दिया। सरधना स्टाइकर्स के कप्तान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट चटके। जबकि शिवम व सुमित ने दो-दो विकेट हासिल किए।
जवाब में सरधना स्टाइकर्स की टीम ने 15.5 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त करते हुए दो विकेट से शानदार जीत दर्ज की। कपिल चौधरी ने 30 गेंदों पर 48 रन की पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई। मोहम्मद कैफ ने 18 गेंद में 21 रन का योगदान दिया। केसरी क्लब के गेंदबाज अमर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। केसरी क्लब के कप्तान गौरव व दीपक कश्यप ने दो-दो विकेट हासिल किए। सरधना स्टाइकर्स के कप्तान आदर्श को मैन ऑफ द मैच चुना गया। खलीक अहमद व शिवम शर्मा ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान शावेज अंसारी, फरमान अंसारी, शाहनवाज कुरैशी, फहीम, अरशद, गुलफाम, कासिम अंसारी, दानिश, अजहर, आलोक जैन, नवीन त्यागी, शानू जैन, शाहिद मलिक, शहजाद सितारा, पीयूष त्यागी, तारिक हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें