फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती पब्लिक स्कूल ने जीती सीबीएसई कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हरिद्वार के लक्सर में एक से 3 अगस्त तक आयोजित अंडर-19 सीबीएसई क्लस्टर बायज कबड्डी प्रतियोगिता में परतापुर के सरस्वती पब्लिक स्कूल की टीम ने फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। क्वार्टर फाइनल में विद्यालय की टीम ने 14/29 व सेमीफाइनल मैच में 14/33 स्कोर से मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। विद्यालय के छात्र सत्यम यादव को बेस्ट राइडर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय पहुंची विजेता टीम का चेयरमैन बिजेंद्र सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। डायरेक्टर विनय चौधरी व प्रधानाचार्य राकेश कुमार नंदवानी व उपप्रधानाचार्य सपना नामदेव ने टीम और कोच का स्वागत किया
विज्ञापन

इस दौरान बीके कबड्डी एकेडमी के कोच किरण पाल, शिखा शर्मा, नीलम चौधरी, संगीता, मांगेराम व जितेंद्र धनकर ने टीम को शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें