नोट.. सिटी हेड sir के ध्यानार्थ
मेरठ। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक के श्री जागेश्वर धाम मंदिर में श्री सिद्धिविनायक गणेश जी महाराज की विधि-विधान से स्थापना की गई। मुख्य यजमान वरुण अग्रवाल ने पत्नी तृषा अग्रवाल के साथ पूजा-अर्चना कर गणेश जी की स्थापना की। पंडित भवन शास्त्री के सानिध्य में पूजन के बाद भगवान गणेश को मोदक, फल, मिठाई और पंचमेवा का भोग लगाया गया। इसके बाद कॉलोनीवासियों ने भव्य आरती में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हर्षित गोयल, प्रवीण अग्रवाल, संजीव गोयल टिंकू, रवि चिंटू, मोहित बंसल, अनुज मित्तल, नामित पाव, शुभम, विकास बंसल काके, विनोद शर्मा, हिमांशु रस्तोगी रहे।