फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भगवान परशुराम मंदिर परिसर में पौधारोपण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड गांधी आश्रम स्थित भगवान परशुराम मंदिर परिसर में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश सभी को दिया। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक-से-अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें