फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरजीपीजी कॉलेज में सांझी कला उत्सव मनाया

Thu, 25 Sep 2025 09:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

मेरठ के आरजीपीजी कॉलेज के ड्रॉइंग विभाग में सांझी कला उत्सव आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने भाग लेकर नवाचार और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा दिया। चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। आरजीपीजी कॉलेज के ड्रॉइंग विभाग में सांझी कला उत्सव मनाया गया। जिसका विषय सस्टेनेबल स्ट्रोक्स इनोवेटिव सांझी रहा। प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय लोक कला सांझी को नवाचार और स्थायित्व के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना रहा। कार्यक्रम का संचालन विभाग अध्यक्ष प्रो. अर्चना रानी ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न काॅलेज की छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका एवं संचालिका डॉ. पूनम लता सिंह ने बताया कि इस तरह के आयोजन छात्राओं में सृजनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और नवाचार की भावना को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. मधु बाजपेयी और अनीता सिंह में रहीं। प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट कृतियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें सुभारती से सुमित कुमार, एनबीसीएफएफ और आरजी कॉलेज से एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा आशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर आरजी कॉलेज से मुस्कान रहीं। तृतीय स्थान पर डीएवी कॉलेज, खरखौदा से नेहा और गिन्नी देवी मोदीनगर से चंचल रहीं। कार्यक्रम की सह-संयोजिका डॉ. गरिमा कुमारी, डॉ. नाजिमा इरफान, डॉ. हिना यादव और ईशा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें