फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रक से गिरा रेत सड़क पर बिखरा, फिसलकर टकराए कई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर तिराहे पर घाट चौकी के पास दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे एक ट्रक से रेत निकलकर सड़क पर बिखर गया। यह रेत लगभग 100 मीटर तक फैल गया। इस कारण पीछे से आ रहे कई वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में तीन बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने वाहनों को एक तरफ किया। वहीं जाम खुलवा कर रहागीरों को आगे के लिए रवाना किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर सड़क पर फैले रेत को हटवाया। एसपी सिटी का कहना है कि वाहन चालक बिना तहरीर दिए चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें