सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की छात्रा समीक्षा ने सृजन ड्राइंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थ
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा समीक्षा भोसले ने 8 फरवरी को शांति निकेतन विद्यापीठ में आयोजित सृजन ड्राइंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला कौशल के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समीक्षा को प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर प्रीतीश कुमार सिंह, मैनेजर शाल्विक जैन, शिवानी जैन एवं प्रधानाचार्य डॉ. रोहित मेहरा सहित समस्त शिक्षकों ने समीक्षा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।