फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धनसिंह कोतवाल को नमन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में 1857 क्रांति के स्वतंत्रता शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रधानाचार्य ने उनके जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि पांचली गांव के साधारण किसान परिवार में जन्मे धनसिंह कोतवाल गुर्जर ने देशभक्ति की भावना, दृढ़ संकल्प और साहस से अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने भारत को आजाद करने में अपने प्राणों की आहुति दी। आजादी में उनका योगदान विषय पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान श्रवण कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, राजीव कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें