सरधना। क्षेत्र में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ
सरधना। क्षेत्र में सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। किसान संगठन से जुड़े महबूब अली सोलाना ने अपने साथियों के साथ बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और संविधान निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम में खालिद डुंगरावली, तनीष मलियाना, तुषार, आमिर सैफी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।