फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदानियों की माटी को नमन कार्यक्रम 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिदानियों की माटी को नमन कार्यक्रम 12 को
विज्ञापन

मेरठ। हिंदू जागरण मंच की बैठक छत्रपति शिवाजी संस्थान शिवाजी चौक बेगमपुल पर आयोजित हुई। बैठक में ‘बलिदानियों की माटी को नमन’ कार्यक्रम व्यवस्था को संभालने वाले पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया कि 12 जनवरी को जिमखाना मैदान में हिंदू जागरण मंच द्वारा ‘बलिदानियों की माटी को नमन’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और मुख्य वक्ता आध्यात्मिक गुरु पवन रहेंगे। पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम सीमाओं की सुरक्षा करने वाले वीर बलिदानी सैनिकों के सम्मान में किया जा रहा है। हिंदू जागरण मंच ने बीड़ा उठाया है कि समाज के बीच ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे, जिनके माध्यम से समाज को सैनिकों के सम्मान के प्रति जागरूक किया जा सके। गोपाल शर्मा ने बताया कि शहर में होर्डिंग के माध्यम से भी लोगों को कार्यक्रम के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें