मेरठ। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मेरठ के शूटरों का कमाल का प्रदर्शन रहा। मेरठ की शास्त्रीनगर निवासी प्रतिभाशाली निशानेबाज सलोनी सिंघल ने भी सटीक निशाने साधे। उन्होंने प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक जीते। सलोनी ने 50 मीटर प्रोन राइफल स्पर्धा में 611.5 अंक के साथ रजत पदक और 50 मीटर 3 पोजीशन (3पी) राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया। विभिन्न खेल संगठनों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों सहित अन्य लोगों ने सलोनी को शुभकामनाएं दीं। संवाद