मेरठ। पारिवारिक विवाद के चलते ब्रह्मपुरी के बिशन चौक इंदिरा नगर में मंगलवार को सेल्समैन शंकर भोला (34) ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि शंकर कपड़े और उसकी पत्नी पिंकी कास्मेटिक की दुकान पर काम करती है। पिंकी दोनों बच्चों को लेकर शास्त्रीनगर मायके गई थी। सुबह करीब साढ़े चार बजे भोला का भाई जब उठा तो उसने कमरे में शव लटका देखा। उसने घटना की जानकारी भाभी पिंकी को दी। मौके पर पहुंची पिंकी ने पुलिस को फोन किया। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद