संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम (मेरठ)। रबी की फसल के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में बीज की बिक्री शुरू कर दी गई है। नोडल अधिकारी बीज डॉ. एलके गंगवार ने बताया किसान उन्नतशील प्रजातियों को उगाकर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। कुलपति डॉ. केके सिंह के निर्देशन में उन्नतशील प्रजातियों के गुणवत्तायुक्त बीज का उत्पादन किया जा रहा है। विवि के विक्रय केंद्र पर गेहूं की विभिन्न प्रजातियों डीबीडब्लू- 303, डीबीडब्लू-32, डीबीडब्लू-370, डीबीडब्लू-371, डीबीडब्लू-187, डीबीडब्लू-173, एचडी-3385, एचडी-3386, डब्लूएच-1270, पीबीडब्लू चपाती-1, पीबीडब्लू-872, पीबीडब्लू-752, पीबीडब्लू-826, पीबीडब्लू-226 गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हैं। इसके साथ ही सरसों, चना, मसूर का भी उच्च गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध हैं। विवि के पुराना परिसर स्थित बीज विक्रय केंद्र से प्रथम आओ और प्रथम पाओ के आधार पर बीज दिया जाएगा। इन प्रजातियों का बीज विवि में 14 से 16 अक्तूबर को होने वाले किसान मेले में भी उपलब्ध होगा। संवाद