कृषक इंटर कालेज में खानपान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज अंग्रेजी माध्यम में खानपान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें साक्षी, आलिया और हनी की टीम प्रथम रहीं।
अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व संचालन नोडल अधिकारी नीरज सिंह (भौतिक विज्ञान प्रवक्ता) ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बाल्य अवस्था से ही छात्र-छात्राओं को पाकशाला में निपुण होना चाहिए ताकि कल घर से बाहर शिक्षा या रोजगार के लिए जाने पर बाजार के खानपान से बचा जा सके व स्वयं अपने परिवार को पौष्टिक भोजन प्रदान कर स्वस्थ समाज छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के लजीज एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। छात्राओं की प्रतिभा से तैयार लजीज व्यंजनों का स्वाद लेकर निर्णायक मंडल ने प्रथम द्वितीय व तृतीय श्रेणी का चयन किया। मेधावी छात्राओं को प्रधानाचार्य ने प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रथम विजेता टीम में साक्षी, आलिया, हनी, द्वितीय विजेता टीम में गुनगुन, परी, रिया, लाबिया, जिया व तृतीय विजेता टीम में जिया, अन्हा, इशिका रहीं। विधि, तनुप्रिया, आयुषी, इशिका, वैष्णवी का सहयोग रहा। निर्णायक मंडल में संजीव कुमार, होशियार सिंह, अरविंद कुमार, अमित गुप्ता रहे।