मेरठ। सैफी संघर्ष समिति के संरक्षक कयूम अहमद सैफी ने बताया कि हमारी समिति मेरठ बंद का पूर्ण समर्थन करती है। अध्यक्ष और सचिव को दिए समर्थन पत्र में समिति के पदाधिकारियों ने समर्थन में कहा कि हम अपने प्रतिष्ठान, कार्यालय बंद रखकर शांतिपूर्ण बंद को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। इस मौके पर इकराम बालियान, अहमद सैफी, मिराज, इकबाल अहमद सैफी आदि ने हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के अधिवक्ताओं को समर्थन पत्र सौंपा।