मेरठ। सैफी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने कुनबा बढ़ाओ अभियान के तहत पहली बार महिला मोर्चा का गठन किया है। इसमें रुकसाना सैफी जोधपुर को प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान नियुक्त किया है। रुखसाना सैफी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ और महिला सशक्तिकरण के लिए और मजबूती के लिए काम करेंगी। वहीं, जोधपुर से पार्षद शाहीन बेगम और रफीक अंसारी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में सोमवार को रजबन बाजार में बैठक की गई। इसमें महिला मोर्चा को और विस्तार देने पर चर्चा की गई। इस दौरान मोहम्मद सलीम सैफी, नसीम आलम, डॉ. नवाब सैफी, अनवार सैफी, हाजी नदीम सैफी, आरिफ सैफी, हाजी इरफान सैफी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो