फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सैफी समाज ने किया दहेज प्रथा त्यागने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। सैफी खिदमत ए खल्क फाउंडेशन की एक बैठक सोमवार को जानी ब्लॉक के गांव रसूलपुर धौलडी में गुलाब सैफी के आवास पर आयोजित की गई। दहेज प्रथा के खिलाफ सैफी समाज के लोगों को समझाया गया। खिदमत ए खल्क फाउंडेशन के आजीवन सदस्य व पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शकील भारती सैफी ने कहा कि दहेज और अन्य कुरीतियों के कारण समाज को नुकसान हो रहा है। इसके त्याग के लिए समाज को एकजुट होना होगा। मोहम्मद शमीम सैफी ने कहा कि जब तक हम संकल्प नहीं लेंगे जब तक समाज का कोई भला होने वाला नहीं है। बसपा नेता शाहजहां सैफी ने कहा कि दहेज प्रथा बंद होनी चाहिए। इस काम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों को आगे आना होगा। बैठक का संचालन मोहम्मद शमीम सैफी ने किया। अध्यक्षता मंजूर सैफी ने की। गुलाब सैफी, मंजूर सैफी, फुरकान सैफी, शमीम अहमद, कासिम भारती, सेवी एडवोकेट, रईस सैफी, ताहिर सैफी, अतिकुर रहमान सैफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें