फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sahranpur: हाईवे पर बैठे युवकों ने सामने से आ रहे बाइक सवारों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

Sun, 30 Jul 2023 04:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में रविवार दोपहर नागल गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर बैठे युवकों ने दूसरी ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों पर फायरिंग कर दी
विज्ञापन
firing - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नागल क्षेत्र में रविवार दोपहर नागल गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर बैठे युवकों ने दूसरी ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों पर फायरिंग कर दी हालांकि घटना में किसी को गोली नहीं लगी जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक सभी युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मौके से खोखे एवं एक स्कूटी कब्जे में ली है। जानकारी के अनुसार घटना करीब दोपहर 1 बजे की है स्टेट हाईवे पर बडूली चौराहे के निकट एक ढाबे पर करीब 20 युवक बैठे थे।

इसी दौरान गागलहेड़ी की ओर से भारी संख्या में बाइकों पर सवार होकर युवक बैठे युवो की ओर जा रहे थे तभी ढाबे पर बैठे युवकों ने उन्हें अपने पास आने से पहले ही देसी तमंचों से गोली चलानी शुरू कर दी बताते हैं करीब 12 राउंड गोली चली बाइक सवार युवक गोली चलती दे वापस भाग निकले।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि माना जा रहा है दो छात्र गुटों में किसी बात को लेकर रंजीश हो जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया हो उन्होंने तीन संदिग्ध को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है टीम गठित कर जल्द मामला खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें