फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में सहारनपुर मंडल प्रथम

Wed, 01 Nov 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में सहारनपुर मंडल पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है, जबकि मुजफ्फरनगर की दूसरी रैंक आई है। शासन से सितंबर महीने की रैंकिंग जारी की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अपर निदेशक डॉ. ज्योत्सना वत्स ने कार्यालय में मासिक भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान तीनों जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली, साथ ही निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यूपी हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग में सहारनपुर मंडल का नाम पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। मुजफ्फरनगर दूसरे, सहारनपुर छठें और शामली जिला नौवें स्थान पर रहा। खास बात यह है कि एडी हेल्थ ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन समीक्षा बैठक की। इस मौके पर सीएमओ सहारनपुर डॉ. संजीव मांगलिक आदि स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें