फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 28 फरवरी को होंगे सफाई मजदूर कांग्रेस छावनी परिषद के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा छावनी परिषद मेरठ के त्रिवार्षिक चुनाव 19 जनवरी को होंगे। सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह टांक ने चुनाव समिति का गठन किया है। इसमें विक्रांत शर्मा को चुनाव अधिकारी, वीरेंद्र कनौजिया सहायक चुनाव अधिकारी, महिपाल वाल्मीकि चुनाव पर्यवेक्षक, अजय महेंद्र सिंह को चुनाव सचिव, दिनेश चौहान, राम मदान एवं सुगन चंद धींगान को सदस्य बनाया गया है। बता दें कि 14 जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ था और 17 जनवरी तक मतदाता सूची पर आपत्तियां लेकर उनका निस्तारण किया गया। अब सोमवार सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन भरे जाएंगे। 20 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 जनवरी को नाम वापसी तथा चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए 28 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें