फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को खुलेगा मेरठ का सदर बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को खुलेगा मेरठ का सदर बाजार
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के सभी व्यापार संघ के पदाधिकारियों के साथ सदर दालमंडी चौराहे पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए थाना सदर बाजार प्रभारी ने वार्ता की। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार को जब बाजार खुले तो व्यापारी अपना वाहन सड़क पर पार्क न करेें और न ही बाजार में भीड़ लगने दें। सभी व्यापारी दुकान के बार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए गोले बनवाएं और ग्राहकों को उन्हीं गोले में खड़े होकर सामान लेने के लिए कहें। दाल मंडी एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा। महामंत्री सचिन जैन सहित अन्य व्यापारियों ने भी लाल रंग के गोले बनवाने की स्वीकृति दी। गंज बाजार दाल मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष सतीश बंसल ने सभी व्यापारियों को सुबह 7 से 11 बजे बाजार खोलने के लिए कहा। महामंत्री समीर खुराना ने कहा जिस भी व्यापारी के यहां जो कर्मचारी दूर से आने वाले हैं, उन्हें समय से 15 मिनट पहले छुट्टी दे दें। धानेश्वर चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है जिसमें सदर क्षेत्र के सभी प्रमुख व्यापारियों को जोड़ा गया है। बैठक में संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकित गुप्ता मनु, डिस्क मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मितल, महामंत्री मनीष गोयल, सदर किराना मर्चेंट के अध्यक्ष दीपक सिंघल, महामंत्री मनोज जैन, न्यू गंज बाजार दाल मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष महेश चंद गुप्ता, महामंत्री कमल किशोर गुप्ता, तंरग रस्तोगी, दीपक अग्रवाल, मुकेश कंसल आदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें