फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की तकनीकी बिड खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों की तकनीकी बिड खुली
विज्ञापन

मेरठ। नगर निगम ने शहर में बनने वाली टूटी सड़कों की बुधवार को तकनीकी बिड खोल दी। अब फर्मों की फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी। इसके बाद कार्यों का आवंटन किया जाएगा। नगर निगम ने शहर की 42 टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये लागत की कार्ययोजना बनाकर ई-टेंडर आमंत्रित किए थे। बुधवार शाम तीन बजे तक टेंडर डाले जाने थे। शाम चार बजे निगम अधिकारियों ने कार्यों के लिए डाले गए टेंडरों की तकनीकी बिड खोली। तकनीकी बिड में सफल होने वाली फर्मों की इसके बाद फाइनेंसियल बिड खोली जाएगी। जिस फर्म का रेट कम होगा उसे ठेका दे दिया जाएगा। मुख्य अभियंता निर्माण यशवंत कुमार ने कहा कि अगले महीने से सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें