मेरठ। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मेरठ के सचिन प्रताप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में दो कांस्य पदक हासिल किए। सचिन प्रताप ने इससे पहले उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में आयोजित मिस्टर यूपी प्रतियोगिता में 80 किलोग्राम भारवर्ग में भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा 2025 में महाराष्ट्र के पुणे में हुई मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में भी सचिन ने दो कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। सचिन प्रताप ने सफलता का श्रेय अभिभावकों, कोच और अपने जिम एनीटाइम फिटनेस को दिया। संवाद