फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साईंपुरम को किया जाए औद्योगिक क्षेत्र घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
साईंपुरम इंडस्ट्रियल एरिया की वार्षिक सभा में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। साईंपुरम इंडस्ट्रियल एरिया की वार्षिक सभा मंगलवार को बाबा धर्मदास जैन स्मारक दिल्ली सड़क में हुई। जिलाधिकारी वीके सिंह इसमें मुख्य अतिथि थे। मुख्य संरक्षक भारत भूषण जैन, संरक्षक अनिल शर्मा, प्रधान अजय सहगल, उपाध्यक्ष संजय गुप्ता और महामंत्री राकेश मक्कड़ ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। सभा में सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। प्रमुख मांगों में साईपुरम इंडस्ट्रियल एरिया को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करना शामिल था। संगठन ने रेलवे लाइन के पार बाहरी गतिविधियों पर नियंत्रण, चोरी रोकने, स्ट्रीट लाइट और नूर नगर सड़क निर्माण की मांग रखी। जिलाधिकारी वीके सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों से शीघ्र कार्रवाई कर समाधान का आश्वासन दिया। अजय सहगल, संजय गुप्ता, राकेश मक्कड़, पुनीत जैन और चरणजीत सिंह भाटिया ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें