फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचा इतिहास: रूपल से अमर उजाला की खास बातचीत, बोलीं-सुविधाएं मिलें तो हर गांव की बेटी लाएगी मेडल

Fri, 12 Aug 2022 06:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Commonwealth Games 2022: रूपल चौधरी ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि अगर सिंथेटिक ट्रैक और अन्य सुविधाएं मिलें तो पश्चिमी यूपी के हर गांव की बेटी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल ला सकती है।
विज्ञापन
रूपल चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Commonwealth Games 2022: मेरठ के जैनपुर गांव की बेटी रूपल चौधरी (17) ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय दौरे में इतिहास रच दिया। गांव में अमर उजाला से खास बातचीत में रूपल ने कहा कि अगर सिंथेटिक ट्रैक और अन्य सुविधाएं मिलें तो पश्चिमी यूपी के हर गांव की बेटी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल ला सकती है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन


रूपल ने बताया अभ्यास के दौरान सबसे बड़ी समस्या जिले में सिंथेटिक ट्रैक का न हो होना रही। सप्ताह में दो दिन दिल्ली जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अभ्यास करने जाना पड़ता था। अब 2023 एशियन गेम्स और 2024 का पेरिस ओलंपिक अगला लक्ष्य है। उन्होंने पहली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में सफलता को पिता ओमवीर सिंह, मां ममता और कोच दंपती विशाल सक्सेना व अमिता सक्सेना को समर्पित किया। मां ने आत्मविश्वास कम नहीं होने दिया। 

वहीं पिता ओमवीर सिंह गांव से प्रतिदिन 30 किलोमीटर का सफर कर रूपल को कैलाश प्रकाश स्टेडियम लाते थे। वहीं कोच विशाल सक्सेना व अमिता सक्सेना ने कोरोना काल में भी अभ्यास रूकने नहीं दिया। स्टेडियम बंद हुआ तो सड़कों पर अभ्यास कराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अन्नू के संघर्ष की कहानी: कहा- सर्दी में अभ्यास करके सुबह की रोशनी से पहले लौटना पड़ता था घर, अब रचा इतिहास

विज्ञापन

कोलंबिया में कांस्य और रजत पदक जीतने का जश्न, खूब हुई पुष्प वर्षा
कोलंबिया में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4 गुणा 4 सौ मीटर मिक्स रिले में रजत व 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर लौटीं जैनपुर गांव की बेटी रूपल चौधरी का मेरठ में भव्य स्वागत हुआ। मोदीनगर से शुरू हुए जुलूस में सौ से ज्यादा ट्रैक्टर और कारों का काफिला रहा। दुनिया भर में परचम लहराकर आई बेटी की सफलता पर सभी का सिर गर्व से ऊंचा था। लोगों ने पुष्प वर्षा की, नारे लगाए और तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया में साझा किए। बिटिया जैनपुर पहुंची तो पूरा गांव झूम उठा। 

जुलूस में जश्न देख भावुक हुईं रूपल ने कि ऐसा लग रहा है मानो दिन में ही सपना देख रही हूं। सबका यह लाड़-प्यार कोलंबिया के बाद अब ओलंपिक में जीत का संबल दे रहा है। रूपल ने जुलूस में शामिल बुजुर्गों के चरण स्पर्श किए। तिरंगे झंडों से सजी सनरूफ कार में सवार रूपल के सिर पर सजी पगड़ी उनके आभामंडल को और बढ़ा रही थी। उनके स्वागत में दलों की सीमाएं टूट गईं। 

लखवाया में भाजपाइयों और रालोद नेताओं ने भव्य स्वागत किया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह आदि ने पुष्प वर्षा कर रूपल चौधरी का स्वागत किया। सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, रालोद नेता राजकुमार सांगवान, भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, नवाब सिंह लखवाया, ऋषिपाल, जय सिंह, प्रोफेसर डा. योगेश कुमार, अन्नु कुमार, सतीश शर्मा आदि ने फूल बरसाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें