फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल रहे लोगों को दौड़ाया

विज्ञापन
फलावदा कस्बे में जुलूस निकाले जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
फलावदा। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जुलूस निकाल रहे लोगों को पुलिस ने लाठियां फटकारकर खदेड़ दिया। एक युवक को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नगर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए जुलूस निकालना शुरू कर दिया। इस दौरान युवकों ने नारेबाजी की। जुलूस की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने जुलूस निकाल रहे लोगों को लाठी फटकारकर दौड़ा दिया। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस की सख्ती से पूरे कस्बे में जुलूस नहीं निकाला जा सका। पुलिस कार्रवाई से सड़कें सूनी पड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें