फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सदर में मचा चोरों का शोर, आधी रात को लाठी डंडे लेकर बाहर निकले लोग, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Wed, 20 Aug 2025 10:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ सदर के राजबन छोटा बाजार में देर रात चोरों की अफवाह फैलते ही लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया, लेकिन कोई चोर नहीं मिला।

विज्ञापन
चोरों की तलाश करते लोग व मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सदर थाना क्षेत्र के राजबन छोटा बाजार में मंगलवार देर रात अफरा-तफरी मच गई। इलाके में चोरों की अफवाह फैलते ही लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। शोर-शराबा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और इलाके में तलाश अभियान चलाया, लेकिन कोई चोर नहीं मिला।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रात में स्थानीय लोगों ने फोन पर सूचना दी कि छतों पर कुछ संदिग्ध लोग दिखे हैं। इसके बाद चोरों का शोर मच गया और लोग हथियारनुमा डंडे लेकर बाहर निकल आए। सूचना पर थाना प्रभारी मुनेश कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और क्षेत्र में तलाश की।

पुलिस ने अनाउंसमेंट कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। एसपी सिटी का कहना है कि झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें