मेरठ। भावनपुर क्षेत्र में चोर पकड़ने का वीडियो वायरल कर अफवाह फैलाने का मामला सामने आया है। एसआई सुभाष चंद्र की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि इंस्टाग्राम पर मोहित कश्यप नाम के युवक की आईडी से एक वीडियो वायरल किया गया। इसकी जानकारी की गई तो पता चला कि आईडी अब्दुल्लापुर के मोहल्ला अहमदपुरा निवासी रोहित कश्यप की है। वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को पकड़कर अब्दुल्लापुर में एक चोर पकड़े जाने की अफवाह फैला रहे हैं। ये लोग जागते रहो कह रहे हैं। इस वीडियो से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है। संवाद