मेरठ। बरेली में आयोजित 69वीं प्रदेशीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में मेरठ की रुद्राक्षी राणा ने बैडमिंटन के अंडर 19 आयु वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। रुद्राक्षी राणा के कोच पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव शिवाच ने बताया कि रुद्राक्षी राणा उनकी एकेडमी शिवाच शटलर अरेना मे पिछले 4 साल से अभ्यास कर रही हैं। वह कंकरखेड़ा स्थित गुरु गोविंद सिंह कन्या इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। रुद्राक्षी राणा ने इससे पहले पिछले वर्ष आयोजित प्रदेशीय विद्यालय खेलों में अंडर-17 आयु वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश बैडमिंटन स्टेट चैंपियनशिप में भी उन्होंने अंडर -19 आयु वर्ग में भी रजत पदक हासिल किया था। संवाद