फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यति नरसिंहानंद के बयान से बवाल, पुलिस पर पथराव, पुलिसकर्मी चोटिल

Mon, 07 Oct 2024 03:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं डासना शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान से उठी चिंगारी सहारनपुर तक पहुंच गई है। इसे लेकर रविवार को देहात कोतवाली के शेखपुरा गांव में बवाल हो गया। उपद्रवियों ने पुलिस के साथ ही उनकी गाड़ी पर पथराव किया। इसमें एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया। बाद में पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन




दरअसल, यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में खासा आक्रोश है। रविवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव से बड़ी संख्या में मुस्लिम के लोगों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। वहां पर थाना पुलिस ने उनसे ज्ञापन ले लिया, जिसके बाद मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद ही युवाओं की भीड़ नारेबाजी करते हुए शेखपुरा चौकी का घेराव करने के लिए जाने लगी। भीड़ सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठियां फटकार दीं। इससे भीड़ उग्र हो गई और चौकी से करीब 100 मीटर दूर पुलिस पर पथराव कर दिया।
कुछ देर तक पुलिसकर्मियों ने भीड़ का सामना किया, लेकिन एक के बाद एक पत्थरबाजी से पुलिसकर्मियों को भागकर जान बचानी पड़ी। इसमें एक पुलिसकर्मी के माथे पर पत्थर लगने से घायल हो गया। करीब आधे घंटे तक पथराव चलता रहा। घटना का पता लगा तो मौके पर सीओ द्वितीय मुनीश चंद्र पहुंचे। चौकी के पास तीन थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया।
विज्ञापन


- वर्जन

बयान पर चल रहे विवाद को लेकर थाना प्रभारी ने गांव में जाकर ज्ञापन ले लिया था। इसके बाद पुलिस वापस आ गई थी। थोड़ी देर बाद काफी संख्या में युवाओं की भीड़ चौकी की तरफ आने लगी। उन्हें रोका गया तो पुलिस पर पथराव कर दिया गया। वीडियो और फुटेज के आधार पर शाम तक 12 लोगों को पकड़ लिया गया है, जबकि 40 से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें