फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरटीओ टीम ने 32 ई-रिक्शा के चालान किए और 16 को किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ सोमवार को भी अभियान चलाया गया। संभागीय परिवहन की टीम ने शहर के विभिन्न मार्गों से 32 ई-रिक्शा के चालान काटे और 16 को बंद किया। अधिकारियों का कहना है कि 30 अप्रैल तक यह अभियान जारी रहेगा। शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में अपंजीकृत ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। कई नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे हैं। कई चालक यातायात नियमों भी पालन नहीं कर रहे। बड़ी संख्या में ई-रिक्शा सड़कों पर खड़े रहने और दौड़ने के कारण जाम लगा रहता है। आरटीओ प्रवर्तन राजकुमार सिंह का कहना है कि चालकों को सुझाव दिया जा रहा है कि कार्रवाई से बचने के लिए वह अपने ई-रिक्शा रजिस्टर्ड कराएं। नाबालिग चालक को ई-रिक्शा न सौंपे। अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें