पुलिस लाइन मेरठ में आरटीसी क्लास रूम और कम्प्यूटर कक्ष(लैब) का उद्याटन किया गया
मेरठ। पुलिस लाइन में रविवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों के लिए नए क्लासरूम और कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन एडीजी मेरठ जोन भानू भास्कर ने फीता काटकर किया। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि क्लासरूम और लैब का उद्देश्य आरक्षियों को प्रशिक्षण के दौरान बेहतर शैक्षणिक और तकनीकी संसाधन प्रदान करना है। इससे वह अपने कार्य क्षेत्र में आवश्यक कौशल और साइबर/तकनीकी ज्ञान में निपुण बन सकेंगे। इस मौके पर एसएसपी डा. विपिन ताडा ने आरक्षियों को तकनीकी प्रशिक्षण, कंप्यूटर साक्षरता और आधुनिक पुलिसिंग तकनीकों पर विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र, एएसपी अंतरिक्ष जैन, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद