फलावदा। कस्बे के मोहल्ला कपसाड़िया पट्टी निवासी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता कंवल सिंह सैनी का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेहद नजदीकी माने जाते थे और राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले प्रमुख कारसेवक रहे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना पाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा समेत कई गणमान्य नेताओं और स्थानीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।