फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशुल पाल के शतक से जीता आरएसए क्रिकेट क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राजाराम स्पोर्ट्स एकेडमी के क्रिकेट मैदान पर बुधवार को एबी क्रिकेट एकेडमी व आरएसए क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ, जिसमें आरएसए ने बाजी मारी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 231 रन बनाए। इसमें अभिषेक यादव ने 96 व कमल सिंह ने 36 रनों का योगदान दिया। आरएसए की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से 4 विकेट, अभिषेक पाल ने 2 व मिहिर दीक्षांत ने एक-एक विकेट लिया। आरएसए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ओपनर अंशुल पाल ने 114 व ओपनर आकाश ने 51 रनों की पारी खेली। पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की। टीम ने अंत में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। एबी क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रक्षित ने 3 विकेट व ऋषभ व अविका शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। अंशुल पाल को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस दौरान आरएसए कोच आकाश चौहान, पूर्व पार्षद गजेंद्र सिंह, प्रदीप कसाना, प्रशांत कसाना पार्षद, डॉ. हिमांशु खैरवाल, संजू कसाना, विकास कसाना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें