आरएसए क्रिकेट एकेडमी ने जीता मैच
- फोटो : shiv tripathi
मेरठ। करण क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान पर आरएसए क्रिकेट क्लब व करण क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें आरएसए ने 23 रन से बाजी मारी। आरएसए की टीम ने 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसमें अंशुल पाल ने 67, शाकिब ने 34 व ध्रुव ने 30 रनों की पारी खेली। अम्मार व कृष्णा बिष्ट ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करण क्रिकेट एकेडमी 28.3 ओवर में 176 रनों पर ऑल आउट हो गई। अर्श ने 36, निर्मल ने 31 व कृष्णा रस्तोगी ने 30 रनों की पारी खेली। आरएसए की ओर गेंदबाजी करते हुए अंशुल पाल व आर्यन ने 22 विकेट लिए। अंशुल पाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान आरएसए कोच आकाश चौहान , करण क्रिकेट एकेडमी कोच नदीम सैफी आदि मौजूद रहे। संवाद