फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर के बचत खाते में 500 रुपये अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डाकघर के समस्त खाताधारकों को बचत खाते में 500 रुपए अनिवार्य रूप से रखने होंगे। वित्त मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए प्रवर अधीक्षक ने बताया कि बचत खाते में न्यूनतम बकाया राशि 500 रुपये रखना अनिवार्य होगा। न्यूनतम राशि न होने पर वार्षिक 100 रुपए काटे जाएंगे। इस प्रकार खाते में बकाया राशि शून्य हो जाने पर खाता स्वत: ही बंद हो जाएगा। अत: समस्त खाताधारकों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए डाकघर के बचत खाते में न्यूनतम बकाया राशि 500 रुपये रखनी होगी। वहीं, 27 अक्तूबर को आईपीपीबी खाता खोलने के लिए महालॉगिन डे मनाया जाएगा। सभी एंड यूजर अपनी डिवाइस चेक कर लें। यदि किसी प्रकार की कोई समस्या है तो आईपीपीबी मैनेजर से संपर्क कर समाधान करा लें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें