मेरठ। गढ़ रोड भटीपुरा स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को रॉयल रेंजर्स और मेरठ ब्लास्टर के बीच मैच हुआ। इसमें रॉयल रेंजर्स की टीम ने पांच विकेट से मैच जीता। मेरठ ब्लास्टर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल रेंजर्स की टीम ने 19.5 ओवर में पांच विकेट खोकर 192 रन बनाए और पांच विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से शिवम सैनी ने 45 रनों की शानदार पारी खेली और एक विकेट भी लिया। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद